कानपुर। आईआईटी कानपुर में हुई इंस्टीट्यूट बैडमिंटन लीग में पुरुष वर्ग का खिताब मनीष खरवार और महिला वर्ग का रेनू वर्मा के नाम रहा। दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्षियों को न सिर्फ पराजित किया, बल्कि कांटे की टक्कर दी। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर नवरोज व स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार गुडे ने विजेताओं को सम्मानित किया।
स्टाफ जिमखाना टीम की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंस्टीट्यूट बैडमिंटन लीग (आईबीएल)-2026 का समापन रविवार को न्यू स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। शुभारंभ पदार्थ विज्ञान व अभियंत्रिकी विभाग के प्रोफेसर कांतेश बलानी ने किया। पुरुष वर्म में मनीष खरवार विजेता और सत्य शिवा राव की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में रेनू वर्मा ने खिताब अपने नाम किया। दिव्यांग वर्ग में गिरीश पंत विजेता और उपेंद्र पराशर उपविजेता घोषित किए गए। सचिव वीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अरविंद वर्मा और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन हुआ।