राम जन्म स्थल को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को उन्नाव में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। मणिशंकर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही हिन्दू सेना ने गलत बयान देने वालों के खिलाफ एक अल्टीमेटम भी जारी किया है।
मणिशंकर सोशल डेमोक्रैटिक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम' में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था, 'हम कहते हैं अगर आप अयोध्या में मंदिर बनाना चाहते हैं तो जरूर बनाइए, लेकिन आप यह कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे'
मणिशंकर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला ने कहा कि हिंदुओं के आराध्य पर अमर्यादित बयान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसे बयान देने वाले के चेहरे पर कालिख पोतेगा उसे 2100 रुपये इनाम में दिए जाएंगे।
सीओ उमेश त्यागी को ज्ञापन देकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। इस दौरान ओमी मिश्रा, जिला महामंत्री आलोक प्रताप, जिला महासचिव अनुज ठाकुर, अभिनव श्रीवास्तव, अरविंद, आर्यन राणा, आलोक शुक्ला, अर्पित मिश्रा, सूर्य देव, दुर्गा कृष्णा, निहाल मौजूद रहे।