इस प्रस्ताव के तहत मंधना से बैराज होते हुए उन्नाव जिले की सीमा तक 17 किलोमीटर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण करते हुए दो लेन से चार लेन का करने के लिए 160 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा था, पर उस समय स्वीकृति नहीं मिल पाई थी।
पिछले महीने शासन ने पीडब्ल्यूडी ने इस स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पुन: प्रस्ताव मांगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता आरके त्रिपाठी ने मंधना से बैराज होते हुए उन्नाव जिले की सीमा तक स्टेट हाईवे चौड़ीकरण के लिए 180 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया है।
इसी तरह बैराज के आगे उन्नाव जिले की शुक्लागंज से शुरू हो रही सीमा से लखनऊ की तरफ सात किलोमीटर राज्य हाईवे को चौड़ा करने का स्टीमेट तैयार किया है, उसे भी शासन भेजा जा रहा है। निर्माण अवधि दो साल है।
बैराज पुल पहले से ही है चार लेन का
गंगा बैराज पुल पहले से ही चार लेन का है, इसलिए स्टेट हाईवे चौड़ीकरण के दौरान इसे चौड़ा नहीं करना पड़ेगा।
मंधना-बैराज-मोहनलालगंज स्टेट हाईवे चौड़ीकरण का स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसे एक-दो दिन में शासन भेज दिया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर चौड़ीकरण करा दिया जाएगा। -परवेज अहमद, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी