फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की रीढ़ होते है मंडल अध्यक्ष : प्रकाश पाल

Fri, 03 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय अध - फोटो : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य।
विज्ञापन
इटावा। संगठनात्मक चुनाव पर्व के तहत बनाए गए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के स्वागत सम्मान के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहें।
विज्ञापन


अभिनंदन कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का पटका व फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन में दायित्व मिलना बेहद सौभाग्य का विषय है। मंडल अध्यक्ष पार्टी की रीढ़, संगठन की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए 2027 में यूपी में एक बार फिर जीत का परचम फहराना है।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि आप सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों को बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि पांच से सात जनवरी तक जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों व मंडल चुनाव अधिकारियों की ओर से मंडलों में जाकर मंडल अध्यक्ष समेत मंडल में निवास करने वाले सभी बूथ अध्यक्षों का स्वागत सम्मान करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। औरैया जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, आनंद सिंह रहे।
विज्ञापन



भरथना। ऊमरसेंडा गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत ओम प्रताप सिंह का पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने स्वागत किया। मोना चौबे, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, गौरव तिवारी, विष्णु ठाकुर, सुखवीर पाल, प्रदीप शर्मा व गौरव यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी सोनू सक्सेना, जयदीप त्रिपाठी, इमरान खां मौजूद रहे। बढ़पुरा मंडल से नवनिर्वाचित दिनेश राजपूत का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, मंडल पूर्व महामंत्री उमेश तिवारी, महामंत्री संजू भदौरिया, उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र बघेल, कोषाध्यक्ष अखिलेश भदौरिया, अनुराग भदौरिया मौजूद रहे। महेवा मंडल में नियुक्त हुए उदय नारायण कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, महेवा मंडल के चुनाव अधिकारी रहे पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें