फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में रिक्रूटमेंट पॉलिसी और स्टार्टअप को लेकर हुईं ये 10 बड़ी बातें

Sun, 30 Sep 2018 11:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

-- आईआईटी कानपुर के मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में प्लेसमेंट प्रक्रिया के तौर-तरीकों पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
-- विशेषज्ञों ने कहा, उम्मीदवारों पर खुद का बोझ डालने की बजाय उनकी क्षमता पहचानें
विज्ञापन
1 of 10
आईआईटी कानपुर के मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में प्लेसमेंट प्रक्रिया के तौर-तरीकों पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
आईआईटी कानपुर में चल रहे तीन दिवसीय मैनेजमेंट कॉन्क्लेव ‘प्रबंधन-2018’ के दूसरे दिन रिफ्लेक्शन पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें कई बड़ी हस्तियों ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
इंस्पायरपेज की डायरेक्टर एचआर अन्नपूर्णा ने मौजूदा रिक्रूटमेंट पॉलिसी में बदलाव की बात कही।
 
विज्ञापन

2 of 10
विशेषज्ञों ने कहा, उम्मीदवारों पर खुद का बोझ डालने की बजाय उनकी क्षमता पहचानें
बोलीं, कंपनियां अक्सर मछली को पेड़ पर चढ़ने के लिए बोलती हैं। मतलब उम्मीदवार से इतना अपेक्षा कर लेती हैं जो संभव न हो। ऐसा नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 10
Startup
उम्मीदवार की क्षमता और उसके अंदर की काबिलियत को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। तभी अच्छे उम्मीदवारों का चयन हो सकेगा।

 

4 of 10
आईआईटी कानपुर
फ्रैक्टल एनालिटिक्स के सीएसओ (चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर) समीर धनराजानी ने देश की अर्थव्यवस्था सुधार के लिए स्टार्टअप को जरूरी बताया। कहा कि देश आर्थिक तौर पर तभी मजबूत होगा जब ज्यादा से ज्यादा छोटे-छोटे रोजगार पैदा होंगे।
 
विज्ञापन

5 of 10
आईआईटी कानपुर में रैगिंग
यह स्टार्टअप और एनजीओ के माध्यम से ही संभव है। ये दोनों क्षेत्र ऐसे हैं जो देश को आर्थिक तौर पर समृद्ध तो बनाएंगे ही साथ में समाज और सिस्टम की कई समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 10
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर के प्रो. अमित शुक्ला ने कहा कि वर्ल्ड ट्रेंड के अनुसार मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इससे छात्रों को वर्ल्ड फोरम के लिए तैयार किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 10
आईआईटी कानपुर
एब्सल्यूट डेटा के डायरेक्टर इमरान सईद ने कहा कि आजकल डेटा की जरूरत हर क्षेत्र में होती है। इसलिए इसपर अधिक से अधिक फोकस होना चाहिए। इस दौरान कॉग्निजैंट के बिजनेस एचआर सतीश राजारतनम देवलीना चटर्जी, शुभम चट्टोपाध्याय, जतिन कक्कड़, पवन वेपाड़ा आदि मौजूद रहे।
 

8 of 10
आईआईटी कानपुर
जमीन से जुड़ी शिक्षा मिलेगी तभी निखरेगी मेधा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्निकल ऑफिसर भावेश लखानी ने छात्रों से आइडिया ऑफ टेक्नोलॉजी विषय पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अच्छी मेधा तभी निखरेगी जब छात्रों को जमीन से जुड़ी शिक्षा मिलेगी। छात्रों को तकनीक और इनोवेशन के बारे में बताया जाएगा। उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
 

9 of 10
आईआईटी कानपुर
क्रांतिकारी इनोवेशन की जरूरत
डेमोक्रेसी न्यूज लाइव के एडिटर इन चीफ रोहित गांधी ने इनोवेशन पर अपनी बात रखी। उन्होंने टीवी, रेडियो, फोन जैसे आविष्कारों का उदाहरण दिया और कहा कि ऐसे ही क्रांतिकारी आविष्कारों की जरूरत है। मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में तो काम चल ही रहा है लेकिन इसे क्रांतिकारी इनोवेशन के तौर पर प्रस्तुत नहीं कर सकते। इसलिए जरूरत है कि आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाला और लोगों की समस्याएं दूर करने वाला इनोवेशन किया जाए।
 
विज्ञापन

10 of 10
आईआईटी कानपुर
बदलाव को स्वीकार करने में देरी न करें
टाटा स्काई के सीएफओ संबसिवान ने रिसर्च, इनोवेशन के क्षेत्र में होने वाले बदलाव को तुरंत इंडस्ट्री में लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो भी बदलाव हो रहे हैं उसे स्वीकार करने में देरी नहीं करनी चाहिए। देरी करने से आप पीछे रह जाएंगे।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ एलान
प्रतियोगिता                            विजेता                             उपविजेता

बिजनेस प्लान इवेंट         संबंधन (आईएसबी मोहाली)      ऑरगोन (वीजीसोम)
ह्यूमन रिसोर्स                एनएमआईएमएस बंगलुरु         आईआईटी कानपुर
ऑपरेशन                      नोनू शर्मा और प्रशांत तिवारी       एमबीए आईआईटी दिल्ली
                                   ((आईआईटी कानपुर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें