फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने महिला इंस्पेक्टर के फाड़े कपड़े, बात बस इतनी सी थी

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला कस्टम इंस्पेक्टर के घर में घुसकर मारपीट की। कपड़े फाड़े और बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से भी अभद्रता की। आरोप है कि शिकायत पर थाना पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


कस्टम इंस्पेक्टर शहर में ही तैनात हैं। उनके पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। वह 14 वर्षीय बेटी के साथ बर्रा में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी रोजाना उनके दरवाजे पर कूड़ा फेंकते थे। गुरुवार को विरोध जताया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। इस पर कहासुनी हो गई।

पड़ोसी के बेटे ने उन पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। बेटी के साथ गलत हरकत की। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय बर्रा पुलिस ने उन पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसपी साउथ रवीना त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें