फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को भाजपा नेता बता डीएम आवास में किया था हंगामा अब नशे में धुत होकर कलक्ट्रेट में काटा बवाल

Fri, 03 May 2019 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता बताकर काटा हंगामा
विज्ञापन
उन्नाव में डीएम आवास व बाद में कलक्ट्रेट में नशे की हालत में एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों ने जब उसे खदेड़ने की कोशिश की तो उसने खुद को भाजपा नेता बता दबाव बनाना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे युवक को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने शांति भंग की धारा में युवक का चालान कर दिया है। लखनऊ के आलमबाग के सिंगार नगर निवासी अजय मिश्रा पुत्र मूलचंद्र मिश्रा शुक्रवार दोपहर किसी काम से डीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप है कि यहां उन्होंने शराब के नशे की हालत में हंगामा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना से किया इंकार

इसके बाद वह कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और यहां भी अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। कुछ देर बाद वह एनआईसी कार्यालय पहुंच गए। यहां अभद्रता करने पर अधिकारियों ने शिकायत डीएम से कर दी। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर कर्मचारियों ने अजय को पकड़ लिया।

कोतवाली पुलिस अजय को लेकर कोतवाली चली आई। जहां उनका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। हंगामे के दौरान अजय खुद को भाजपा नेता बताते रहे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें