उन्नाव में डीएम आवास व बाद में कलक्ट्रेट में नशे की हालत में एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों ने जब उसे खदेड़ने की कोशिश की तो उसने खुद को भाजपा नेता बता दबाव बनाना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे युवक को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने शांति भंग की धारा में युवक का चालान कर दिया है। लखनऊ के आलमबाग के सिंगार नगर निवासी अजय मिश्रा पुत्र मूलचंद्र मिश्रा शुक्रवार दोपहर किसी काम से डीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप है कि यहां उन्होंने शराब के नशे की हालत में हंगामा किया।