लाल बंगला स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसायटी निवासी अनादि मिश्रा (36) ने शुक्रवार देर शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। अनादि निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी स्वाति और डेढ़ साल का बेटा है। पत्नी के मुताबिक अनादि शुक्रवार को ऑफिस से लौटने के बाद सीधे कमरे में चले गए थे।
कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजन व पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर अनादि का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी के अनुसार अनादि कुछ दिनों से किसी कारण से परेशान थे। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना के पीछे का कारण पता किया जा रहा है।