एक युवक ने शराब के नशे में खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने पर युवक छटपटा कर घर से बाहर भागा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई।
यूपी के हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लोधौंरा निवासी अभिमन्यु बाजपेई थाने में होमगार्ड हैं। उनका पुत्र राम प्रकाश उर्फ गुड्डू (25) लखनऊ में बस चलाता था। समय मिलने पर अक्सर वह गांव आ जाता था। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह लखनऊ से गांव स्थित घर आया था।