डकैतों की कैद से छूटने के बाद घर पहुंचा किसान
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर में कुख्यात डकैत बबुली कोल गैंग की पकड़ से 101 घंटे 30 मिनट बाद छूटकर घर पहुंचे किसान/खोया व्यापारी बृजमोहन पांडेय निवासी निही थाना मानिकपुर ने जब अपने परिजनों को देखा तो उसकी आंखें डबडबा गईं। पत्नी भाई, बच्चों व अन्य लोगाें से गले मिलते ही आंसुओं की धार बहने लगी। वह कमरे के अंदर चले गए और दो घंटे तक किसी से बातचीत नहीं की।
जो भी दरवाजे पर पहुंचता तो यहीं कहते अभी किसी से नहीं मिलना है। कुछ देर बाद अमर उजाला से बातचीत शुरू की तो दर्द की दास्तां बताते उनकी आंखें नम हो गईं। बताया कि 15 अगस्त की रात लगभग 9 बजे डाकू बबुली व लवलेश गैंग उन्हें पकड़कर ले गया था। उसी रात गांव से चंदनियां पहाड़ की ओर से अज्ञात स्थान पर ले गए। रात को कुछ खाने को नहीं मिला।