फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटाकर महिला को ले गया गांव के बाहर, रेप करने के बाद दी ये धमकी

Thu, 03 May 2018 08:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
सख्त कानूनों के बावजूद महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी के इटावा जिले के भरथना में एक गांव में तमंचे के बल पर दबंग ने महिला से दुष्कर्म किया। बुधवार रात को महिला घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव का दबंग घर में घुस आया और कनपटी में तमंचा लगाकर गांव के बाहर ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



गांव में रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह अकेली रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात एक बजे सुनील घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर डरा धमकाकर जबरिया उठाकर गांव के बाहर ले गया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच राजू भी आ गया।


उसने महिला को पकड़ लिया और सुनील ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने के पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि दोनों ही आरोपी शातिर हैं। उनकी गांव में शिकायतें अधिक हैं। उनकी तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें