फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध का हुआ शक, रात में सोते समय युवक को दी दर्दनाक मौत

Wed, 25 Jul 2018 06:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के ग्राम लुहारी में पत्नी से अवैध संबंध के शक में ग्रामीण ने गांव के एक युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चरखारी में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक के घर में रोना पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


ग्राम लुहारी निवासी राजेश गोस्वामी (35) पुत्र महेश गोस्वामी खेती करता था। उसका अक्सर गांव के ही रामपाल राजपूत के घर आना जाना होता था। रामपाल राजपूत को अपनी पत्नी और राजेश गोस्वामी के बीच अवैध संबंधों का शक था, जिससे वह राजेश गोस्वामी से बुराई मान बैठा और मंगलवार की रात को घर के दरवाजे पर सो रहे राजेश गोस्वामी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।


 
विज्ञापन

परिजनों को बाहर आता देख हमलावर भाग गया

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या के दौरान ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर परिजनों को बाहर आता देख हमलावर भाग गया। मृतक के एक पुत्र अनुज (10) और दो पुत्री शिवानी (6) व आकांक्षा (4) है। परिजनों ने इस दर्दनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

ग्रामीण की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, अपर एसपी वंशराज यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़, खरेला, चरखारी और श्रीनगर थाने की पुलिस लगाकर जगह-जगह कांबिंग कराई। पुलिस के रातभर छापेमारी करने बाद भी हमलावर को नहीं ढूढ़ सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें