कानपुर जिले के महाराजपुर में बुधवार दोपहर ठेका संचालक ने जब युवक से शराब के पैसे मांगे तो उसने सेल्समैन पर अंडा फेंक कर मार दिया। अंडा फेकने से शुरु हुए विवाद इतना बढ़ गया कि उसमें युवक की जान चली गई। परिजन जब युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी सांयों की डोर थम चुकी थी। परिजनों ने ठेके के सामने शव रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया।
कानपुर जिले के महाराजपुर में बुधवार को शराब के ठेके में हुए विवाद के बाद युवक ने पड़ोस की दुकान से अंडे उठा ठेके के सेल्समैन को मार दिए। इससे गुस्साए सेल्समैन व उसके जीजा ठेके संचालक ने मिलकर युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने ठेके के बाहर शव रख हंगामा किया। ठेके में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।