फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से लिया अंडे का बदला, जीजा-साले ने कर दी हत्या

Wed, 16 Jan 2019 11:18 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

कानपुर जिले के महाराजपुर में बुधवार दोपहर ठेका संचालक ने जब युवक से शराब के पैसे मांगे तो उसने सेल्समैन पर अंडा फेंक कर मार दिया। अंडा फेकने से शुरु हुए विवाद इतना बढ़ गया कि उसमें युवक की जान चली गई। परिजन जब युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी सांयों की डोर थम चुकी थी। परिजनों ने ठेके के सामने शव रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया।  

विज्ञापन


कानपुर जिले के महाराजपुर में बुधवार को शराब के ठेके में हुए विवाद के बाद युवक ने पड़ोस की दुकान से अंडे उठा ठेके के सेल्समैन को मार दिए। इससे गुस्साए सेल्समैन व उसके जीजा ठेके संचालक ने मिलकर युवक की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने ठेके के बाहर शव रख हंगामा किया। ठेके में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

 

विज्ञापन

महाराजपुर के तिलशहरी खुर्द निवासी शमीम मुल्ला (35) प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह से ही शमीम ने गांव में स्थित ठेके में जाकर कई बार शराब पी। शाम को शमीम फिर ठेके पर पहुंचा। वहां शराब के पैसों को लेकर उसका ठेका संचालक मुकेश के साले आनंद (सेल्समैन) से विवाद हो गया। इस पर शमीम ने ठेके के बगल में लगी दुकान से अंडे उठाकर आनंद के चेहरे पर मार दिए। साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसपर मुकेश और आनंद ने मिलकर शमीम को लात-घूंसे व डंडों पीट डाला। जबतक बीच बचाव होता तबतक शमीम बेहोश हो चुका था। परिजनों के अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई।

घटना से गुस्साए परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और ठेके के सामने शव रखकर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों ने ठेके में तोड़फोड़ की कोशिश की। मौके पर पहुंचे महाराजपुर थानाध्यक्ष ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। बवाल बढ़ता देख फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सदर रवि कुमार सिंह ने मामला शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुकेश और आनंद की तलाश की जा रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें