फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पैसे मिलाकर मंगाई शराब, ज्यादा पी गया तो दोस्त ने चाकू से कर दी हत्या

Tue, 04 Aug 2020 01:55 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
विज्ञापन
मृतक मनोज कुमार यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में शराब के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों ने पैसे मिलाकर शराब मंगाई थी। एक ने शराब ज्यादा पी ली तो इसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि शिवनगर मसवानपुर निवासी मनोज कुमार यादव पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। सोमवार शाम वो देसी शराब के ठेके पर शराब पी रहा था। यहीं पर मोहल्ले का दोस्त मोनू गौतम भी शराब पी रहा था। इसके बाद दोनों ने पैसे मिलाकर शराब मंगाई। मनोज ने शराब ज्यादा पी ली तो विवाद हो गया। तभी मोनू ठेके की कैंटीन में गया और चाकू ले आया। इसके बाद बाद मनोज के पेट समेत पूरे शरीर में आठ-दस वार कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने खून से लथपथ मनोज को हैलट में भर्ती कराया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें