कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को रोते हुए मिली एक किशोरी को बालिका गृह में भेजा गया है। उसने रामादेवी के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति के समक्ष रखा गया है। पीड़िता के परिजनों को बुलाया गया है।
रेलवे चाइल्डलाइन के समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर एक किशोरी रोते हुए मिली। पूछताछ में बताया कि वह बिहार के मोतिहारी की है। रामादेवी में रहने वाले गांव की एक महिला के परिवार में वह रह रही थी। बिहार से भागकर कानपुर आई थी।
उसने आरोप लगाया कि जिस महिला के साथ वह रहती है, उसके पति ने दुष्कर्म किया है। किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। अगर न्यायपीठ कहेगी तो चाइल्डलाइन इस मामले की जांच कर सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (एसआईआर) देगी।