नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात एक महिला को बहाने से घर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे जख्मी कर दिया।
झाड़ू लगाने के बाद पैदल घर लौट रही थी महिला सफाईकर्मी
डेमो पिक
कन्नौजः सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 37 वर्षीय महिला नगर पालिका कार्यालय में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह शहर में झाड़ू लगाने के बाद पैदल घर लौट रही थी, तभी युवक ने उसे रोक लिया।
साफ-सफाई का हवाला देते हुए बाइक से ले गया घर
डेमो पिक
दिवाली के चलते घर में साफ-सफाई का हवाला देते हुए बाइक से महिला सफाईकर्मी को घर ले गया। इसके बाद सूने घर में महिला को बंधक बना लिया। रात भर युवक ने शराब पीकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से उसके दोनों पैरों को घायल कर दिया।
रिश्तेदार के साथ सदर कोतवाली पहुंची महिला
डेमो पिक
युवक की कैद से छूटने के बाद महिला एक रिश्तेदार के साथ सदर कोतवाली पहुंची। यहां तहरीर देते हुए उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी उन्हें कोतवाली से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।