फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सफाईकर्मी को सफाई कराने के बहाने ले गया घर, शराब के नशे में किया दुष्कर्म

Fri, 13 Oct 2017 11:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात एक महिला को बहाने से घर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

 


 

झाड़ू लगाने के बाद पैदल घर लौट रही थी महिला सफाईकर्मी

डेमो पिक
कन्नौजः सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 37 वर्षीय महिला नगर पालिका कार्यालय में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह शहर में झाड़ू लगाने के बाद पैदल घर लौट रही थी, तभी युवक ने उसे रोक लिया।  

साफ-सफाई का हवाला देते हुए बाइक से ले गया घर

डेमो पिक
दिवाली के चलते घर में साफ-सफाई का हवाला देते हुए बाइक से महिला सफाईकर्मी को घर ले गया। इसके बाद सूने घर में महिला को बंधक बना लिया। रात भर युवक ने शराब पीकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से उसके दोनों पैरों को घायल कर दिया।    
विज्ञापन

रिश्तेदार के साथ सदर कोतवाली पहुंची महिला

डेमो पिक
युवक की कैद से छूटने के बाद महिला एक रिश्तेदार के साथ सदर कोतवाली पहुंची। यहां तहरीर देते हुए उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी उन्हें कोतवाली से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें