फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फेसबुक पर बनाई आईपीएस अधिकारी के नाम से फर्जी आईडी फिर अधिकारियों पर झाड़ने लगा रौब

Fri, 12 Jul 2019 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस अधिकारियों पर झाड़ता था रौब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में फर्जी आईपीएस अधिकारी पकड़े जाने के बाद अब औरैया में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जिसने आईपीएस अधिकारी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना रखी थी। 

विज्ञापन

औरैया पुलिस ने बताया कि कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर अपने को I.P.S. अधिकारी नूर अल हसन बताने वाले एक शख्स ने फेसबुक के जरिए पुलिस अधिकारियाें को मैसेज के जरिए उनपर रौब झाड़ना शुरु कर दिया। खुद को आईपीएस बताने वाले इस युवक ने बताया कि वह इस समय महाराष्ट्र में तैनात है। 

 

विज्ञापन

औरैया के एक युवक ने फेसबुक पर आईपीएस अधिकारी के नाम से बनाई आईडी और फिर झाड़ने लगा रौब

एसएसपी औरैया को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक आईडी की जांच करने के लिए कहा। सर्विलांस टीम की मदद से पहचान कराई गई तो आईपीएस के नाम से चल रही आईडी फर्जी निकली। 

पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी आई-डी व फर्जी फोन कर I.P.S अधिकारी बनकर फर्जी रौब झाड़ने वाला युवक संजय पुत्र श्रीराम चन्द्र निवासी महाराजपुर थाना सहायल जनपद औरैया का निकला। औरैया पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें