पड़ाेसी से कहासुनी के बाद एक युवक ने फायर झाैंक दिया। इसके बाद वह तेजी से अपने घर के अंदर घुसा अाैर फिर तीन फायर किये। लाेगाें ने अंदर जाकर देखा ताे जमीन पर खून से लथपथ युवक उसकी पत्नी अाैर एक मासूम बच्ची का शव पड़ा था।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद झाैंका फायर
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहल्ला बूरावाली गली निवासी संजीव उर्फ हैप्पी चौरसिया 42 पुत्र स्व. रामदीन गुटखा का सेल्समैन था। हैप्पी का पड़ोसी इरशाद कारचोब का काम करता है। मंगलवार शाम करीब छह बजे हैप्पी अाैर इरशाद के बीच किसी बात काे लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर हैप्पी ने तमंचा निकालकर इरशाद पर फायर कर दिया। गोली इरशाद के पेट में जा धंसी।
एक के बाद एक तीन गोली चलाई
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
भाई को गाेली लगी देख्कर नौशाद उसे बचाने के लिये दौड़ा ताे हैंप्पी ने तमंचे की बट मार कर उसे भी घायल कर दिया। नाैशाद अाैर इरशाद को लेकर परिजन अस्पताल जा ही रहे थे कि इसी बीच हैप्पी के घर से एक के बाद एक तीन गोली चलने की आवाज आई। लोगाें ने हैप्पी के घर जाकर देखा ताे हैप्पी, उसकी पत्नी अनुराधा और बेटी नैन्सी जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे।
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
अनुराधा
- फोटो : अमर उजाला
अनुराधा व नेन्सी को पेट व हैप्पी को गले में गोली लगी थी। पड़ोसियों ने तीनों को आनन फानन लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया। मां, बेटी को भी गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरशाद को भी लोहिया अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
परिजनों ने उसे भी शहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाल संजीव राठौर मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा, फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी, मऊदरवाजा एसओ भुवनेश कुमार फोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस को मृतक के घर के बाहर और अंदर से दो तमंचे मिले हैं। एएसपी ने बताया कि अभी विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है।