फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी का कत्ल कर शव आंगन में दफनाया, लाश को गलाने के लिए चार बोरी नमक चोरी करके डाला, फिर ऐसे खुला राज

Mon, 25 Sep 2023 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी की हत्याकर शव आंगन में दफना दिया। बदबू उठने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल नुमा शव घर के आंगन से बरामद किया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
कानपुर में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ककवन थाना इलाके के उट्ठा गांव में नशेबाज पति ने पत्नी की हत्या कर शव आंगन में गड्ढा खोदकर नमक डालकर दफना दिया। इसके बाद घर में ताला बंदकर भाग गया। रविवार को घर से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आंगन की खोदाई कर महिला का कंकालनुमा शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त आईपी सिंह ने बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि उट्ठा गांव के सत्य नारायण के घर से दुर्गंध उठ रही। सूचना मिलते ही एसओ ककवन बृजमोहन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर जांच पड़ताल की तो आंगन में लगभग एक फिट मिट्टी के नीचे एक कंकालनुमा 10-15 दिन पुराना शव बरामद हुआ। 

शव जिस स्थान पर दबा था, उसके ऊपर चारपाई पड़ी थी। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने जांच कर सबूत जुटाए। आशंका है कि अंजली की हत्या कर शव आंगन में ही दफना दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी विजय ढुल व लाखन सिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सत्यनारायण के तीन पुत्र सुखधाम, शिवश्याम और घनश्याम हैं। घनश्याम पत्नी अंजली (26) के साथ गांव में ही रहकर खेती बाड़ी कर जीवन यापन करता है, जबकि अन्य सभी कानपुर में रहकर रंगमंच पर अभिनय करते हैं। 
 

घनश्याम लगभग दो साल पहले बिहार की रहने वाली अंजली को ब्याह कर घर लाया था। आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि छह और सात सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर नशे की हालत में घनश्याम और अंजली में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद न तो अंजली दिखी और ना ही घनश्याम।

जन्माष्टमी के दिन उट्ठा पुलिया पर अंजली को घनश्याम ने पीटा था
ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जन्माष्टमी के दिन अंजली और घनश्याम में उस समय झगड़ा हो गया था, जब दोनों उट्ठा पुलिया पर घरेलू सामान खरीदने गए थे। उट्ठा पुलिया के पास स्थित शराब की दुकान पर घनश्याम को देखकर अंजली आपत्ति जताई थी।

इसके बाद घनश्याम का अंजली से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जैसे-तैसे शांत करा दिया था। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई की इसी दिन रात में घनश्याम ने घटना को अंजाम दिया।

परचून की दुकान से चुराई नमक की चार बोरियां
बिल्हौर। गांव के लोगों ने बताया कि नशेबाज घनश्याम ने सबूत मिटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ हत्या की। हत्या के बाद रातोंरात पहले आंगन में फावड़ा और खुरपी से करीब एक फिट गहरा गड्ढा खोदा, इसके बाद घर के पास ही स्थित एक परचून की दुकान से नमक की चार की बोरी उठाकर डाल दी, शव गड्ढे में डालने के बाद उस पर पॉलिथीन भी डाल दी

ऊपर से मिट्टी डाल कर ऊपर चारपाई बिछाकर भाग गया। पड़ोसी बताते हैं कि 15 दिनों में घनश्याम सिर्फ दो बार आया और 10-15 मिनट रुककर चला गया। किसी से कोई बात भी नहीं की। जब नमक चोरी होने की चर्चा मोहल्ले में हुई और दुर्गंध आई तब लोगों में सुगबुगाहट हुई और पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
ककवन उट्ठा गांव में ग्रामीणों की सूचना पर घनश्याम शुक्ल नामक युवक के घर से आंगन में खोदाई के बाद कंकाल नुमा शव बरामद किया गया है। शव महिला का है या पुरुष का, साथ ही मौत की वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घनश्याम गांव में खेती बाड़ी के साथ ही हलवाई का काम भी करता था। एक महिला मित्र उसके संग पत्नी की तरह रहने वाली अंजली को अक्सर इसी घर में देखा जाता था। मामले की जांच की जा रही है। -विजय ढुल, उपायुक्त पश्चिम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें