यूपी के चित्रकूट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चित्रकूट के नादिन कुर्मियांन गांव में प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब पति पत्नी को ढूंढने गया तो उसे खून से लथपथ हालत में मिली।
आननफानन में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। चित्रकूट के रगौली राजापुर निवासी कमला देवी निषाद ने नादिन कुर्मियांन गांव में एक खेत बटाई पर लिया हुआ है। वह अपने पति चंद्रलाल और 4 बच्चों के साथ खेत में थी।