फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं लिख, युवक ने माथे पर तमंचा सटाकर मारी गोली

Mon, 14 Jan 2019 10:23 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बांदा जिले में एक युवक ने युवक ने गांव के खलिहान में जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। इसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। देर शाम शव यहां मच्र्युरी लाया गया। मृतक ठेकेदारी के साथ घर की किसानी में मदद करता था।  
विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव की है। सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे गांव के संपन्न काश्तकार हरी प्रकाश सिंह के पुत्र मोहित सिंह (29) ने गांव में गूंगा सिंह के खलिहान में जाकर 315 बोर के तमंचे से अपने माथे पर गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देहात कोतवाली पुलिस ने देर शाम शव को सील बंद कर मुख्यालय भेज दिया।

 यहां शव पोस्टमार्टम हाउस में रखाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। मोहित की शादी पिछले वर्ष फरवरी में हुई थी। कोतवाली के उप निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड लेटर मिला है। इसमें लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान हो गया हूं। समझ में नहीं आ रहा क्या करूं? इसीलिए आत्महत्या कर रहा है। मोहित ठेकेदारी के साथ घर की किसानी में पिता की मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें