रेलवे फाटक के पास घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते जीआरपी कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी के पास मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था, तभी लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी अजब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष होने का अनुमान है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।