मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी सत्यनारायण
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम आनेपुर स्थित झाड़ी वाले मंदिर में शनिवार देर रात शराब के नशे में युवक ने शिवलिंग के ऊपर रखे घड़े को फोड़ कर नंदी एवं सालिग्राम की मूर्तियों को फेंक दिया।
जब पुजारी ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो युवक ने उत्पात मचाते हुए पुजारी को जानमाल की धमकी दी। मंदिर में शराबी के उत्पात मचाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामआनेपुर के पूर्वी छोर पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना शिवमंदिर है। इसे झाड़ी वाला स्थान कहकर पुकारा जाता हैं। इस स्थान पर न केवल गांव के ही बल्कि आसपास के क्षेत्र लोग बड़ी श्रद्धा के साथ इस स्थान पर जाते हैं।