फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर तीस फीट ऊपर लटकता मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, इलाके में फैल गई दहशत

Sun, 31 Mar 2019 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज में रविवार सुबह एक युवक का तीस फीट ऊंचे पेड़ पर अर्द्धनग्न शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


गुरसहायगंज के भज्जापुरावा निवासी आदेश 30 देर रात अपने घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। सुबह आदेश का शव गांव के बाहर खेतों के पास एक पेड़ से लटक रहा था। आदेश के शरीर पर सिर्फ एक ही कपड़ा था। इतने ऊपर शव टंगा हुुआ देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आननफानन में पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। आदेश ने अपने पेंट से फांसी का फंदा बनाया और पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणाें ने बताया कि आदेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर से निकलने से पहले उसका परिजनों से विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें