फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: योजना बना थाने में खाया जहर, पत्नी के साथ खरीदने गया था जहरीला पदार्थ अब वीडियो वायरल

Thu, 12 Sep 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद थाने में जहर खाने वाले शैलेंद्र यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर थाने में जहर खाने की योजना बनाई। इसका एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इसको जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के कार्रवाई न करने पर दंपति ने ये पूरी साजिश रची थी। ये वीडियो खुद शैलेंद्र की पत्नी ने बनाया है। नारायणपुरवा लक्ष्मी रतन कालोनी शैलेंद्र यादव(35) का दीपक व भतीजे सौरभ से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

ऐसे में उसने पुलिस पर दबाव बनाने केलिए मंगलवार रात शैलेंद्र ने थाने के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस के मुताबिक अब जो वीडियो मिला है, उससे ये पता चला है कि शैलेंद्र अपनी पत्नी नेहा के साथ जहरीला पदार्थ खरीदने गया था।
विज्ञापन


उसमें वह नेहा से कहता है कि जो वो खाएगा उससे तबीयत तो खराब होगी लेकिन उसकी मौत नहीं होगी। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर जांच दूसरी दिशा में मोड़ दी है। वहीं बुधवार को शैलेंद्र की मां ने उसके व नेहा के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच जारी है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें