फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर उजड़ गया सुहाग: सूदखोर महिला से तंग आकर युवक ने फंदा लगा दी जान, 15 दिन पहले हुआ था बेटा

Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

करवाचौथ पर पत्नी को पति की मौत की खबर मिली। मामला ग्वालटोली का है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
राहुल उर्फ पिंटू कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालटोली निवासी राहुल उर्फ पिंटू कुमार (35) ने कर्ज और ब्याज की वसूली के लिए लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर बृहस्पतिवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। करवाचौथ पर पत्नी प्रिया को पति की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गई। राहुल ने मोहल्ले की एक महिला सूदखोर से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर राहुल ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


राहुल फजलगंज स्थित एक फैक्टरी में प्लास्टिक प्रिंटिंग का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी सिविल लाइंस निवासी प्रिया से हुई थी। 15 दिन पहले ही दंपती के घर बेटे का जन्म हुआ था। राहुल के शुक्लागंज के प्रेमनगर निवासी भाई विपिन के मुताबिक उसने शादी के समय मोहल्ले की एक महिला सूदखोर से करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे। शुरुआत में उसने कई किस्तें जमा कीं लेकिन बाद में आर्थिक परेशानी के चलते रुपये नहीं दे सका।

आरोप है कि महिला आए दिन घर पहुंचकर उससे गालीगलौज और अभद्रता करने लगी। कर्ज की वसूली के नाम पर राहुल की पत्नी के गहने भी अपने पास गिरवी रख लिए। विपिन के मुताबिक बीते सोमवार को राहुल अपनी पत्नी को बेटे के साथ मायके छोड़कर लौटा। इसके बाद वह महिला फिर उसके घर पहुंची। महिला ने उसे अपशब्द कहते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस घटना के बाद से वह तनाव में था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बृहस्पतिवार शाम मोहल्ले के लोगों ने राहुल को दो दिन से घर से बाहर निकलते नहीं देखा। सूचना उसकी बहन पूनम को दी। पड़ोसी शिवम ने दरवाजे के नीचे से मोबाइल डालकर अंदर की फोटो खींची तो उसमें राहुल का शव फंदे से लटका नजर आया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा खोला और अंदर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन

करवाचौथ पर उजड़ गया सुहाग
राहुल और प्रिया की शादी को अभी दो साल ही हुए थे। 15 दिन पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में नए सदस्य के आने की खुशियां थीं। करवाचौथ के दिन प्रिया को पति की मौत की खबर मिली। जिस दिन वह पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थी उसी दिन उसका सुहाग उजड़ गया। नवजात बेटे के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें