फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस ने पहुंच कर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुखरायां रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-दो के किनारे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। हादसे की जानकारी पर जीआरपी पहुंची। इधर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुखरायां कस्बे के श्यामनगर मंडी निवासी राजेश कुमार ने भाई राजकुमार उर्फ भूरा (36) के रूप में मृतक की पहचान की। राजेश ने बताया कि भाई कस्बे में ही कपड़े की दुकान में काम करता था। रविवार रात वह घर नहीं पहुंचा। अनुमान लगाया कि मित्रों के साथ होगा। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। बताया कि भाई की शादी पांच वर्ष पहले हमीरपुर में हुई थी, लेकिन किसी कारण पत्नी मायके में रह रही है। मां सर्वेश कुमारी सहित परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें