फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दिव्यांग की मौत

Wed, 23 Jan 2019 06:01 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में जीटी रोड हाईवे पर डालूपुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांग की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के बेवर थाना अंतर्गत फतेहपुर जोत गांव निवासी दिव्यांग राजबहादुर सिंह (48) पुत्र प्रहलाद बुधवार को भतीजे अंशू (21) पुत्र राकेश सिंह के साथ बाइक से डालूपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। सुबह करीब 11 बजे यह गांव लौट रहे थे। डालूपुर गांव के मोड़ से जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांग की मौके पर मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने अंशू को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें