उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित बांदा रोड पर बाइक सवार युवक को एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवाक जयकरन (23) निवासी चंदौखी की दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई। ।
हमीरपुर, भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बाँदा रोड़ पर इसुली मोड़ के निकट ससुराल से बाइक में लौट रहे युवक व उसके रिश्तेदार को कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक जयकरन 23 वर्ष निवासी चन्दौखी की मौके पर हुई मौत।
रिश्तेदार रामहेत 25 वर्ष निवासी नादादेव थाना जसपुरा जिला बांदा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजा, जहां से वह कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जयकरन अपनी ससुराल नादादेव गया था। वहां से लौटते समय रात दस बजे हादसा हुआ।