हालत न सुधरने पर जिला अस्पताल और फिर कानपुर के हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया। रविवार से हैलट में भर्ती होरीलाल ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। जांचों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सरकारी अव्यवस्थाओं से डेंगू फैलने और मरीजों को वक्त पर सही उपचार न मिलने का मुद्दा लेकर होरीलाल के परिजनों व आसपास के लोगों ने एसबीआई रोड पर जाम लगा दिया।
शव सड़क पर रखकर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। करीब 20 मिनट में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने पर सक्रिय हुई पुलिस के समझाने से बात नहीं बनी। अकबरपुर के कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने ऐसे मामलों में प्रावधान के अनुसार मुआवजे का भरोसा परिवार को दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खुला।
अकबरपुर शहर में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत की सूचना मिली है। अभी मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट नहीं मिली है। फिर भी टीम भेजकर जानकारी जुटाएंगे। संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रयास भी कराएंगे।
डॉ. एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ (नोडल अफसर संक्रामक रोग)