यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के किशोरगंज में आपस में कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति ने जो कदम उठाया उससे पूरे इलाके में मातम छा गया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से जवाब मिलने पर जब तक उसे सैफई ले जाया जाता उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
2 of 4
घटना की जानकारी करती बिधूना कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिधूना के असजना गांव निवासी रानी पुत्री मुकुल सिंह की शादी पंद्रह साल पहले जयपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र उदयवीर से हुई थी। अशोक की पहली पत्नी रानी की बहन थी। उसकी मौत के बाद रानी से शादी करा दी गई थी। पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, जबकि रानी से कोई संतान नहीं है। रानी के भाई भारत सिंह बिधूना कसबे के किशोरगंज में घर बनवाकर रह रहे हैं। किशोर के मुताबिक अशोक नौकरी को लेकर कुछ परेशान था।
विज्ञापन
3 of 4
सीएचसी में गुमसुम बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने कहा कि बिधूना आ जाओ यहीं कुछ व्यापार या नौकरी मिल जाएगी। बीस दिन पहले उसने अशोक को घर के सामने किराये पर कमरा दिलाया था। बहन रानी और तीन बच्चे बेटा कुक्कू, बेटियां वंदना और अंजलि साथ रह रहे थे, जबकि एक बेटा राहुल राजस्थान में नौकरी करता है। शनिवार को सुबह किसी बात पर पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर रानी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अशोक और रानी का फाइल फोटो, घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही अशोक कुमार भागकर अपने घर पहुंचा और उसने भी घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। तब तक अशोक कुमार ने भी दम तोड़ दिया। किशोर के मुताबिक अशोक व उसकी बहन रानी 20 दिन पहले ही जयपुर से बिधूना रहने के लिए आए थे। बहन ने यह कदम क्यों उठाया, उसे यह जानकारी नहीं है। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।