युवक की फाइल फोटो, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के लालपुर नई बस्ती में मंगलवार रात मां को बेरहमी से पीटकर घर से निकालने के बाद सत्यम विश्वकर्मा (35) ने फांसी लगा ली। सुबह जब पुलिस छत के रास्ते घर में घुसी तो उसका शव लटकता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपनी पत्नी की हत्या में जेल भी गया था। नवंबर 2018 में जेल से छूटा था।
सत्यम की मां रेखा के मुताबिक सत्यम लोहे की ग्रिल बनाने का काम करता था। वह शराब का लती था। मंगलवार देर रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। विरोध करने पर उसने बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मेनगेट का दरवाजा बंद कर लिया। शोर सुनकर उनके पड़ोसी तीरथ पाल आ गए।