कानपुर देहात में पानी की टंकी पर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में झींझक सीएचसी परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़े मानसिक विक्षिप्त युवक ने पुलिस को खूब छकाया। राम लिखा अंगौछा की मांग करते हुए पानी की टंकी से कूदने की चेतावनी देता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा गया।
शुक्रवार की सुबह झींझक सीएचसी परिसर में बनी करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर युवक चढ़ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शिव कुमार को दी। डॉक्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से नीचे उतरने को कहा तो युवक ने राम नाम लिखा कुर्ता व अंगौछा की मांग की। साथ ही उसने कपड़े न मिलने तक टंकी से उतरने से मनाकर दिया।