मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम पत्तापुर में अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में जमकर पीटा। ग्रामीणों का शक इसलिए और बढ़ गया क्योंकि युवक के हाथ में एक बोतल में देसी घी, एक केमिकल का पैकेट था। जब ग्रामीणों ने उससे पैकेट मांगने की कोशिश की तो उसने वह पैकेट घी में मिला दिया और घी काला हो गया।
इसके बाद युवक भागने लगा। ग्रामीणों ने घेर कर उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। गांव के ही पुजारी जय स्वरूप और सुरेश यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही बसरेहर थाने के एसआई देवचंद ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा और थाने ले आए। युवक ने अपना नाम सोनू बीनानाथ निवासी जिला सीतापुर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।