कानपुरः शादीशुदा महिला को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से भगाकर लाया युवक तीन दिन से स्टेशन में ही रह रहा है। शनिवार को खाने पीने के पैसे खत्म होने पर युवक ने महिला से चेन मांगी। मना करने पर नशे में धुत युवक ने उसके साथ मारपीट की। हंगामा देख जीआरपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
मुर्शीदाबाद से दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। युवक का नाम महफूज है। घर से भागकर दोनों पहले मुर्शीदाबाद में ही रह रहे थे। वहां विरोध हुआ तो दोनों भाग आए। महिला के एक पांच साल की बेटी भी है।