उत्तर प्रदेश के इटावा में शराब की दुकान पर शराब पीने से मना करना सेल्समैन व उसके साथी को महंगा पड़ गया। गलती करने वाले ने ही दोनों को केवल पीटा ही नहीं बल्कि कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया।
बढ़पुरा में उदी मोड़ के पास स्थित शराब की दुकान पर शराब पीने से मना करने पर सेल्समैन व उसके साथी को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि वह सेल्समैन के साथ उदी चौराहे के बाह रोड स्थित शराब की दुकान पर बैठा था। बढ़पुरा निवासी देवेंद्र कुमार वहीं पर शराब पीने लगा तो उसने व सेल्स मैन ने मना किया।
इसी बात सेे नाराज होकर देवेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया । जिससे वह घायल होगया। सेल्समैन उसे बचाने के लिए आया तो उसपर भी हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।