फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बसूले से प्रहार कर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के उरसान में बुधवार रात को आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी के चेहरे पर बसूले से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद भाग निकले हत्यारोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पत्नी के अवैध संबंध से नाराज होकर हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब डेरापुर-रसधान मार्ग पर उरसान मोड़ के पास से उरसान निवासी रजत कश्यप को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया बसूले को भी बरामद किया गया है। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसकी पत्नी मिथलेश (30) के किसी से संबंध थे। जानकारी होने पर उसने इसका कई बार विरोध कर उसे रोका लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर उसने बुधवार रात को 10 से 11 बजे के बीच कमरे में रखे बसूले से उसको जान से मारने की नीयत से सिर पर वार कर दिया। इससे पत्नी जमीन पर गिर गई तो उसने चेहरे व गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
बता दें कि बुधवार रात को मिथलेश का शव उसके घर में खून से लथपथ पड़ा मिला था। मामले में रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा निवासी मिथलेश के भाई रवि ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि बहनोई रजत कश्यप आए दिन शराब के नशे में बहन से विवाद करता था। बुधवार रात को बहनोई ने शराब के नशे में बहन की बसूले से हमला कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें