काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मतैयापुरवा की कुम्हार वाली गली में चचेरे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगने के बाद राकेश कुमार (30) की मौत हो गई। आरोप है कि रवि ने विवाद के दौरान राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और लात-घूंसों से भी पीटा। गंभीर रूप से घायल राकेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश और उसके चचेरे भाई रवि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट में राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। चचेरे भाई पर लगे आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।