फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोस्त पर पत्नी को ले जाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, भाजपाइयों का थाने में हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलबाजार थाने में एक युवक ने अपने दोस्त पर पत्नी को ले जाने और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। इस पर साथ पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। युवक ने बताया कि अनबन के बाद पत्नी मायके में रह रही है। दो बच्चे भी पत्नी के साथ ही रहते हैं। 10 अप्रैल को बच्चों को छोड़कर लापता हो गई। आरोप लगाया कि उसका दोस्त अमन पत्नी से मिलने मायके जाता था।

विज्ञापन


साली के पास एक मैसेज आया है जिस पर युवती ने अमन पर आरोप लगाया कि अमन युवतियों को बरगलाता है। उसे भी शादी का झांसा देकर आठ साल से असम में रखे हैं। इस पर साथ पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें