विपक्षी शराब कारोबारी विजय माल्या और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का नाम लेकर सरकार पर हमला कर रहे
हजार और 500 के नोट बंद होने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हैं। विपक्षी शराब कारोबारी विजय माल्या और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का नाम लेकर सरकार पर हमला कर रहे हैं। लेकिन विदेश में बैठे माल्या और ललित मोदी ने नोटबंदी पर सरकार का समर्थन किया है। ललित मोदी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों के पुल बांध दिए।
माल्या ने बताया बोल्ड फैसला
विजय माल्या ने नोटबंदी पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। इसका मतलब माल्या राष्ट्रपति की बात से सहमत हैं। राष्ट्रपति ने नोटबंदी के एलान के बाद सरकार के इस फैसले को बोल्ड बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे काला धन बेकार हो जाएगा।
#PresidentMukherjee welcomed bold step of Government of India which will help unearth unaccounted money & counterfeit currency
मोदी ने मोदी को किया सैल्यूट
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने नोटबंदी पर सरकार केफैसले की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि नोटबंदी देश के लिए बेहद जरूरी थी। लंबे समय के लिए भारत के लिए यह अच्छा फैसला है। इस फैसले को कोई दूसरा नहीं ले सकता था सिवाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के। नेताओं पर तंज भी कसा। लिखते हैं कि इस फैसले के बाद वो नेता अब 500 और हजार रुपये टॉयलेट पेपर की तरह यूज करेंगे जिनके कमरे कालेधन से भरे हुए थे। https://www.instagram.com/p/BMuQysfAXvF/