फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड पर इंटेलीजेंट सिस्टम के पिलर लगे

Sat, 23 Jul 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
मालरोड एलआईसी बिल्डिंग चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिस्टम के लिए पोल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का दूसरे चरण का काम अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। पहले चरण में माल रोड के प्रमुख चौराहों पर तैयार बेस में पिलर लगाने का काम पूरा हो गया है। अगले सप्ताह नए क्षेत्रों में बेस बनाने और पिलर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पिलर लगने के बाद चौराहों पर लगाए जाने वाले कैमरों का केडीए जल्द ही परीक्षण भी करेगा। परीक्षण के बाद कैमरे लगाने की हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन



शहर में आईटीएमएस का काम तेजी से जारी है। सिस्टम बना रही कंपनी ओनिक्स इलेक्ट्रिानिक्स ने माल रोड के करीब 15 चौराहों पर पिलर लगाने का काम पूरा कर लिया है। केडीए सहायक अभियंता मनोज उपाध्याय ने बताया कि कंपनी जल्द ही अगले चरण में नए क्षेत्रों में काम शुरू करेगी। सारे पिलर लग जाने के बाद इन पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


इन चौराहों पर लगे पिलर
लाल इमली, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, मेघदूत तिराहा, फूलबाग, एलआईसी, नरोना, मरे कंपनी, कंपनी बाग  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें