फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: त्योहारों से पहले नई सड़क के रूट को मोटरेबल कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों से पहले नई सड़क के रूट को मोटरेबल कराएं
विज्ञापन

विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर।
आगामी त्योहारों को देखते हुए आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने आज नई सड़क क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण की गई खुदाई एवं उससे उत्पन्न अव्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया। विधायक ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे रूट की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क को जल्द से जल्द मोटरेबल कराया जाए तथा पूरे रूट पर आवश्यक पैचवर्क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य आवश्यक है, लेकिन त्योहारों के समय आमजन को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए निर्माण एजेंसी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य में तेजी लाएं और सड़क को सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन योग्य बनाएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए तथा जहां-जहां खुदाई के कारण मार्ग खराब हुआ है, वहां आवश्यक मरम्मत एवं पैचवर्क शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पार्षद मोहम्मद सारिया, मोहम्मद अली, आशू खान, हाजी जिया, चंकी गुप्ता, इमरान, बॉबी एहसास, आकाश यादव सहित क्षेत्रीय लोग एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें