फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 73 साल बाद इस बार मकर संक्रांति 15 को, सुबह 7:15 से शाम 5:46 बजे तक पुण्यकाल, इस प्रकार करें पूजा

Sun, 14 Jan 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार सूर्य 14 जनवरी की सुबह 2:48 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, सुबह 7:15 से शाम 5:46 बजे तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा।
विज्ञापन
makar sankranti 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार 73 साल बाद ऐसा मौका आया है जब यह पर्व 15 को मनाया जाएगा। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंस के संस्थापक पं. केए दुबे पद्मेश के अनुसार सूर्य 73वें वर्ष में एक अंश की वृद्धि करता है। इस कारण एक दिन का अंतर बढ़ा है।

विज्ञापन

सूर्य रात 2:48 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। पिछले साल 14 और 15 दोनों ही दिन यह पर्व मनाया गया था, लेकिन मकर संक्रांति 14 जनवरी को थी। वैदिक ज्योतिष शोध परिषद के अध्यक्ष डॉ. आदित्य पांडेय के अनुसार हर 72 साल बाद तारीख एक दिन बढ़ जाती है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7:15 बजे से शाम 5:46 तक है। इस दौरान पूजन और दान करना सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से लाभप्रद है।

Trending Videos

गंगाजल से स्नान, फिर पूजन और दान
ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पं. पवन तिवारी ने बताया कि इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं। हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है, जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं। इस बार सूर्य देव 15 जनवरी की सुबह 2:54 पर मकर राशि में प्रवेश कर रहें हैं। इस दिन गंगा स्नान, पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार इस बार पुण्यकाल 15 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा, जो शाम 5:36 बजे तक रहेगा। इसमें स्नान, दान, जाप कर सकते हैं।

राशि के अनुसार दान करना शुभ

  • मेष राशि : मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली एवं तिल का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को ऊनी कपड़ा, मूंगफली एवं तिल का दान करना चाहिए।
  • मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों को मूंग दाल, चावल एवं कंबल का दान करना चाहिए।
  • कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को इस मकर संक्रांति पर चावल एवं सफ़ेद तिल का दान करना चाहिए।
  • सिंह राशि : सिंह राशि वाले कंबल किसी गरीब को दें इससे बहुत लाभ होगा। आप गुड़ से बनी गजक भी दान में दे सकते हैं।
  • कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को खिचड़ी, कंबल एवं हरे रंग के कपड़े दान में देना चाहिए।
  • तुला राशि : तुला राशि के जातक सफ़ेद तिल, चीनी एवं कंबल का दान कर सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक गुड़, कंबल एवं तिल का दान करें।
  • धनु राशि : धनु राशि के जातकों को कंबल, खिचड़ी, देशी घी का दान करना चाहिए।
  • मकर राशि : मकर राशि के जातकों को कंबल, काले तिल एवं तेल का दान करना चाहिए।
  • कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द, पापड़ एवं काले तिल का दान करना श्रेयस्कर होगा।
  • मीन राशि : मीन राशि के लोगों को गुड़, तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

इस प्रकार करें पूजा

1. पूजा करने के लिए सबसे पहले उठकर साफ सफाई कर लें।
2. इसके बाद अगर संभव हो तो आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान करें यदि ऐसा न कर पाएं, तो घर में ही गंगाजल मिलकर स्नान कर लें।
3. आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें।
4. इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, तो पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
5. इसके बाद सूर्य चालीसा पढ़े और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
6. अंत में आरती करें और दान करें।
7. इस दिन दान करने का खास महत्व माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें