फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जूही में एलईडी कारखाने में भीषण आग, 25 से ज्यादा लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर थानाक्षेत्र स्थित सफेद काॅलोनी में सोमवार रात एलईडी बल्ब कारखाने में भीषण आग लग गई। ऊपर रहने वाले लोगों ने किसी तरह पड़ोसी के छत के रास्ते नीचे उतरकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाडियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जूही सफेद काॅलोनी में लुधौरा पार्क के पास रहने वाले रामविलास शर्मा कांट्रेक्टर हैं। उनके दो मंजिला मकान में दो बेटे जसवीर, बलवीर और 12 किरायेदारों का परिवार रहता है। मकान के भूतल में बेटे जसवीर का एलईडी बल्ब बनाने का कारखाना है जबकि ऊपर के हिस्से में उनका परिवार और अन्य किराएदार रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार रात करीब आठ बजे कारखाने से धुआं उठता दिखाई दिया। किराएदार ओमप्रकाश ने सबसे पहले धुआं और लपटें देखीं और शोर मचाया। अंदर रहने वाले परिवारों को सांस लेना मुश्किल हो गया। लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद उन्हें पड़ोस में रहने वाले मंजर की छत के रास्ते नीचे उतारकर जान बचाई गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां संकरी गली होने के कारण मौके तक नहीं आ पाईं। इसके बाद पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इसी दाैरान आग की गर्मी से खिड़की का कांच टूटकर बाहर आकर अजय सिंह के बाएं हाथ की कलाई में घुस गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग को बुझा ली गया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें