फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अग्निवीरों का कब्जा, डीएम बोले- हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 20 Sep 2022 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई के मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युवा बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे कॉलेज के छात्रों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत पर डीएम अवनीश कुमार राय स्टेडियम में जांच करने पहुंचे।
 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जांच करने पहुंचे डीएम अवनीश कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवा अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक स्टेडियम में सोमवार को तैयारी करने पहुंच गए। इसकी शिकायत पर डीएम-एडीएम मैदान में पहुंचे। डीएम ने जांच कर पंजीकरण वाले ही युवाओं को प्रवेश देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार अग्निवीर सेना की तैयारी करने वाले आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में युवा सैफई के अंर्तराष्ट्रीय एथलेटिक स्टेडियम में सुबह अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। इस कारण मेजर ध्यान चंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के छात्रों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की शिकायत सोमवार को उत्तर प्रदेश खेल मंत्रालय को दी गई। इस पर डीएम अवनीश कुमार राय, एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, पीजीआई चौकी प्रभारी केके यादव अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे। वहां प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा से जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि कस्बे के लोग स्टेडियम के बाहर बनी जगह पर टहल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य जनपदों के लोगों को स्टेडियम के अंदर बिल्कुल प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर अंदर प्रवेश किया जाएगा। यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को अभ्यास करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। थाना पुलिस व डायल 112 पुलिस भी तैनात की जाएगी। हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें