खेत में जानवर चराते समय किया था हमला
कैंथा गांव में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय किसान वीरपाल राजपूत जब खेत में जानवर चरा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। मृतक के बेटे विपिन राजपूत ने गांव के ही दृगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत और कृष्णपाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और वे पहले भी दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। बुधवार को खेत में अकेले पाकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था, जिनकी उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई थी।
नहर पुल के पास से पकड़ा गया मुख्य आरोपी, अन्य की तलाश जारी
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल के शरीर पर कुल 18 घाव मिले हैं, जिनमें 06 बड़े और 12 हल्के जख्म शामिल हैं। राठ कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 58 वर्षीय दृगसिंह को गांव के पास स्थित नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई शिवमणि मिश्रा समेत अन्य हमराही मौजूद रहे।