फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 06 Feb 2023 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा तिराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


थाना कबरई के बीला उत्तर गांव निवासी गंगा यादव (26) और सोविंद्र तिवारी (25) ट्रक चलाने का काम करते थे। सोमवार सुबह दोनों युवक बाइक से डहर्रा गांव स्थित क्रशर प्लांट में खड़े ट्रक लेने जा रहे थे। हाईवे पर बांदा तिराहे के पास महोबा से कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान लोगों ने बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। गंभीर हालत में सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने गंगा यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोविंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें